{"_id":"61685bbea1361226d0348b23","slug":"death-of-animals-due-to-illness-siddharthnagar-news-gkp41293702","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार होने से पशुओं की हो रही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार होने से पशुओं की हो रही मौत
विज्ञापन
बीमार होने से पशुओं की हो रही मौत
लोटन। क्षेत्र में पशुओं में बीमारी फैलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। बीमारी से एक सप्ताह में कई गांवों में भैंस की मौत हुई है।
ग्रामीणों ने बुधवार को पशु राजकीय पशु चिकित्सालय सोहास पर बीमारी की सूचना दी, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के गांव भिटपरा, देवपुर मस्जिदिया, पंडितपुर सहिला, मैनहवा सहित कई गांवों में पशुओं में जानलेवा बीमारी का प्रकोप फैल रहा है। बीमारी ने एक सप्ताह पहले पशुओं को चपेट में लेना शुरू किया है। बीमारी की चपेट में आने पर पशु को बुखार आता है। पैरों में छाले पड़ जाते हैं। गला सूज जाता है। बीमार पशु चारा खाना छोड़ दे रहे हैं। मुंह से लाट टपकाते हैं। एक दो दिन में बीमार पशु की मौत हो रही है।
ग्राम पंचायत भिटपरा में मोहम्मद अली ने बताया कि तीन दिनों के अंदर तीन भैंसों की मौत हो गई। देवपुर मस्जिदिया के लालजी गुप्ता की भैंस की बुधवार को मौत हो गई। वहीं पास के ही गांव के सुनील सहानी की भी भैंस की मौत हो गई। प्रधान के प्रतिनिधि जितेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भोला, पूर्व प्रमुख जमीर अहमद, लालजी गुप्ता ने बताया कि बीमारी की सूचना दी गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी सोहास जावेद अहमद ने बताया कि पशुओं की बीमारी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पशुपालकों ने सूचना दी है। गांवों में टीम भेजी जाएगी।