{"_id":"630d072423b4ac03a6190406","slug":"death-in-suspicious-condition-siddharthnagar-news-gkp4486968112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
Tue, 30 Aug 2022 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:30 AM IST
सार
थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज पांडेय ने बताया कि उन्होंने और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नी लाला गांव में रविवार शाम विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका उसका शव मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
क्षेत्र बढ़नी लाला गांव निवासी हरिलाल के मुताबिक, वह रविवार को गांव में किसी के यहां भोजन बनाने गए थे। शाम को सात बजे घर पहुंचे और पत्नी आरती (35) को आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा बंद था। बाहर बरामदे में पुत्री सावित्री (08), सुमित्रा (05), पवन (ढाई साल) और एक माह का प्रिंस रो रहे थे। तबतक के लोग इकट्ठा हो गए।
कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि उसकी लाश छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोटिया पुलिस चौकी इंचार्ज रमाकांत सरोज पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा किया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज पांडेय ने बताया कि उन्होंने और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।