{"_id":"62829b2daa68e86c5427ac32","slug":"death-in-accident-by-bike-siddharthnagar-news-gkp4370954175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट से राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट से राहगीर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट से राहगीर की मौत
कठेला समय माता क्षेत्र के कठेला-तुलसियापुर मार्ग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कठेला। थाना क्षेत्र के कठेला-तुलसियापुर मार्ग पर समय माता मंदिर मोड़ के पास बाइक की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना कठेला समय माता क्षेत्र के बंदूवारी गांव निवासी पंडित कन्हैया प्रसाद चौबे (50) क्षेत्र में यजमानी (पौरोहित्य) का काम करते थे। रविवार रात नौ बजे वे घर से ब्रह्मपुरा गांव में नवदंपती को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाने पैदल जा रहे थे। कठेला-तुलसियापुर मार्ग पर समय माता मंदिर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचे, बाइक सवार फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायल कन्हैया प्रसाद चौबे के घर वालों को सूचना दी और घायल को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।