{"_id":"60fafc068ebc3e5827371375","slug":"death-engineer-siddharthnagar-news-gkp402952066","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनवर्टर बनाते समय हुई घटना, दिल्ली में नौकरी करने वाले शराफत बकरीद पर आए थे घर
डुमरियागंज नगर पंचायत के मालीमैंनहा में हुई हृदय विदारक घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। बकरीद के अवसर पर आए इंजीनियर की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना इनवर्टर बनाने समय हुई।
डुमरियागंज नगर पंचायत के माली मैंनहा निवासी रऊफ के दो बेटों में छोटा बेटा शराफत हुसैन (29) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करता था। बकरीद पर वह अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे घर में लगा इनवर्टर खराब हो गया। जिसे वह कमरे में बैठकर बना रहा था। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब शराफत की पत्नी कमरे में आई तो उसे जमीन पर गिरा देख जोर से चिल्लाई, जब तक घरवाले पहुंचे तब तक शराफत की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से उसके घर ही नहीं बल्कि पूरे गांव में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर शराफत के घर गांव के लोग पहुंचने लगे। देर शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।
शुक्रवार शाम को दिल्ली जाने का था टिकट
शराफत का शुक्रवार शाम को बस्ती से दिल्ली जाने का टिकट था। वह अपनी पत्नी और चार साल के इकलौते मासूम बेटे के साथ जाने वाला था। मगर होनी को कौन टाल सकता है। हादसे के बाद शराफत की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मासूम बेटे को देखकर हर किसी की आंख से आंसू निकल जा रहे थे।