{"_id":"62d8ebcd02f2db4c0b047c28","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pokhara-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पोखरे में मिली युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पोखरे में मिली युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Thu, 21 Jul 2022 11:31 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:31 AM IST
सार
सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोखरे में एक युवक की लाश मिली है। अभी उसके पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित शिव बाबा पोखरे में बृहस्पतिवार सुबह एक उतराता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त की कोशिश की गई। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित शिव बाबा घाट के पोखरे में सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की उतराती हुई लाश देखी। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मामले की जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे टीम सहित मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई ।युवक की उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोखरे में एक युवक की लाश मिली है। अभी उसके पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।