फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found hanging in the branch of Mahua tree

Siddharthnagar News: महुआ के पेड़ की डाल में लटका मिला युवक का शव

Wed, 28 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in the branch of Mahua tree
धनघटा। क्षेत्र के दुघरा तिवारी गांव के निकट मंगलवार की सुबह गांव वालों ने महुआ की डाल में जुट की रस्सी से लटके युवक के शव को देखा। शोर मचा तो अगल-बगल के गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त ग्राम पंचायत जिगिना के शीतल पुरवा टोला निवासी 21 वर्षीय संदीप उर्फ गोलू पुत्र संतराम के रूप में हुई। करीब एक महीना पहले मृतक युवक लुधियाना से कमाकर घर लौटा था। कमाऊ पूत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जिगिना गांव के शीतल पुरवा टोला निवासी 21 वर्षीय संदीप उर्फ गोलू अपने भाई दीपक के साथ लुधियाना में रहकर सेल्समैन का काम करता था। 29 जनवरी को वह अपने भाई के साथ घर लौटा था। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह घर से निकला और घर वापस नहीं आया। रात्रि में नौ बजे परिवार के लोगों के कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। सुबह तक इंतजार करने के बाद परिजन उसके तलाश में जुटे रहे। थोड़ी देर बाद जब दुघरा तिवारी के पास बाग में शव मिलने की सूचना परिवार के लोगों को मिली तो दौड़ भाग कर वहां पहुंचे। बेटे की लाश देखकर के मां अचेत हो गई।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शव को नीचे उतरवाया गया। जुट की रस्सी मृतक के गले में पड़ी थी। मृतक के जेब में मोबाइल भी बरामद हुआ है। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed