{"_id":"64bd8bae6ab128864704c397","slug":"dead-body-of-teenager-found-in-canal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1926-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर में मिली किशोरी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर में मिली किशोरी की लाश
Mon, 24 Jul 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के गंगवार में शनिवार शाम नहर में एक किशोरी की लाश मिली। पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त के साथ-साथ पैर से दिव्यांग बताई जा रही है।
क्षेत्र के गंगवारे नहर में शनिवार को एक लड़की की लाश को बहते हुए भैंस चरवाहों ने देखा। लाश को नहर से बाहर निकाला और सूचना पर पहुंची पथरा पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। जिसकी शिनाख्त नीलम (15) पुत्री राजकुमार भवानीगंज थाना सेहरी खास के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार सांय को ही घर से निकली थी, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली थी। प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार अजय कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने आकर लाश की शिनाख्त कर ली है। पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद