{"_id":"6231be53570561574269ecc9","slug":"dead-body-of-tap-repairer-found-on-bank-of-pond-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: तालाब के किनारे मिला नल मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: तालाब के किनारे मिला नल मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका
Wed, 16 Mar 2022 04:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Mar 2022 04:09 PM IST
सार
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोर नगर पंचायत के कसेरा मोहल्ला का मामला, पंचनामा करके पुलिस ने शव को परिजनों का सौंपा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के कसेरा मोहल्ला के पास स्थित तालाब के किनारे नल बनाने का कार्य करने वाले एक वृद्ध मिस्त्री की लाश मिली। परिजनों के आग्रह पर लिखापढ़ी करके पुलिस ने परिजनों का शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के कसेरा मोहल्ला निवासी सूयज्लाल कौशल (65) क्षेत्र में नल मिस्त्री का काम करता है। रोज की तरह मंगलवार शाम को वह काम से वापस अपने घर पहुंचा और साइकिल व सामान घर पर रखकर घर से घूमने निकल गया। रात नौ बजे तक जब वह घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू कर दिया, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हल्ला मचा कि नगर के बेलवा बाबू दलपतपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने तालाब के किनारे मुंह के बल एक लाश पड़ी है। यह सुन परिजन तालाब के पास पहुंचे तो देखा कि शव शाम को निकले सूर्यलाल की है। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिस्कोहर पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन
मौके पर त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष राम कृपाल शुक्ला व चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ल टीम के साथ पहुंच गए, कुछ समय बाद सीओ डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव भी अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमाटज्म कराने से मना कर दिया। आग्रह पर सीओ अजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को उसके परिजन को सौंप दिया।
ग्रामीणों में चर्चा
घटना स्थल पर ग्रामीणों से यह चर्चा रही कि मृतक शराब व गांजा भी पीता था। उसके शव के कुछ दूरी पर सड़क के किनारे एक बोतल शराब भी मिली है। लोगों ने चर्चा में कहा कि हो सकता हो वह शाम को घर से निकलने के बाद वह दलपतपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर आया हो और शराब पीने के बाद शौच के लिए तालाब के पास जाते हुए उसका पैर फिसल गया हो और उसकी मौत हो गई हो।