फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of innocent found in pit villagers jammed in kushinagar

कुशीनगर: गड्ढे में मिला मासूम का शव, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 27 Sep 2022 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Sep 2022 04:17 PM IST
सार

दो साल का बेटा आदिल रविवार की शाम पांच बजे घर से खेलते हुए गायब हो गया था। बच्चे की मां, उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बच्चे के लापता होने का पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए। परिजनों को आशंका थी कि किसी बच्चे का अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन
Dead body of innocent found in pit villagers jammed in kushinagar
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव से गायब आदिल (2) का शव मंगलवार की सुबह घर के पास सड़क के किनारे गड्ढे के पानी में मिला। बच्चे का शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने खिरकिया बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


खिरकिया गांव के फरियाद का दो साल का बेटा आदिल रविवार की शाम पांच बजे घर से खेलते हुए गायब हो गया था। बच्चे की मां, उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बच्चे के लापता होने का पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए। परिजनों को आशंका थी कि किसी बच्चे का अपहरण कर लिया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। इस बीच उनको जानकारी मिली कि बच्चे का शव बांसी व त्रिलोकपुर मुख मार्ग के नीचे गड्ढे के पानी में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बच्चे की हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एसडीएम महात्मा सिंह और सीओ सदर कुंदन सिंह भी पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने घटना का खुलासा शीघ्र करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed