{"_id":"601ec8308ebc3ed6585602e8","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-river-bank-siddharthnagar-news-gkp3837247118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकला था युवक, नदी के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकला था युवक, नदी के किनारे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी किनारे मिला युवक का शव
पिता ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को दी तहरीर
बुड्ढी खास गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। दो फरवरी की देर शाम घर से निकले युवक की बुड्ढी खास गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्ति करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र की है।
क्षेत्र के मुड़िला मिश्र गांव के टोला सेमराडीह निवासी सत्यदेव मिश्र (29) पुत्र अलखराम मिश्र दो फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे दोपेडौवा चौराहे से अपने मित्र लालू के साथ बाइक से गया था। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। तीन फरवरी को परिजनों ने बिस्कोहर पुलिस चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस वालों ने शिकायती पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद चार फरवरी को इसकी सूचना थाना त्रिलोकपुर को देकर कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने आसपास के गांव के लोगों को सूचना भी दी था। शनिवार दोपहर दो बजे के करीब बुढ्ढी खास गांव के नदी घाट पर एक चरवाहे ने लाश मिलने पर शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लाश मिलने की बात सुन सत्यदेव के परिजन भी घाट पर पहुंच गए। त्रिलोकपुर पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवाया। पिता अलखराम ने लाश की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि चार फरवरी को गुमशुदगी लिखी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बिस्कोहर। सत्यदेव की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। लाश मिलने की जानकारी मिलने के बाद हर कोई घर की ओर दौड़ पड़ा। मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी विमला का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यदेव के पास तीन बेटे और बेटी है। इसमें पुत्र रोहित नौ, मोहित सात, शिवा छह और बेटी सगुन चार वर्ष की है। सत्यदेव मेहनत मजदूरी करके परिवार का देखभाल करता था। बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। लोग यही कह रहे थे कि अब इन बच्चों का भरण-पोषण कैसे होगा। मौत की खबर मिलने पर अरुण द्विवेदी, सुधीर त्रिपाठी, अजय चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।