{"_id":"6625697cbc971912450ae364","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-the-ceiling-gable-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116204-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
Mon, 22 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के खरदेवरी गांव में रविवार को घर के कमरे में छत कुंडे से गमछे से फंदे के सहारे लटका हुआ युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के खरदेवरी गांव निवासी राजेश तिवारी (19) पुत्र झिन्नन तिवारी का शव रविवार को कमरे में लटका मिला। घटना के समय परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर राजेश अकेला था। राजेश को रविवार को अपने चचेरे भाई के परिवार के साथ रिश्तेदारी में जाना था। यह लोग भोजन करने के बाद जाने वाले थे। भोजन बनने के बाद परिवार के सदस्य उसे बुलाने पहुंचे तो घर में फंदे से लटकता शव देख सन्न रह गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन