फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose in kathela

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 19 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose in kathela
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के उत्तर बंधे के पास एक पेड़ से फंदे से लटकता युवक का शव मिला। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया है।
ग्राम पंचायत कठेला जनूबी के टोला गाजीपुर निवासी रामदीन (32) रात में परिजनों के साथ भोजन कर सो गए थे। सुबह चारपाई पर नहीं देख परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच उन्हें वहीं के लोगों ने बताया कि गांव के उत्तर बंधे के पास बबूल के पेड़ में फंदे से रामदीन का शव लटका है। मृतक के बड़े भाई राम नरेश ने मामले की सूचना कठेला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से नीचे उतरवाया। युवक की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सरिता व मां श्यामकली बदहवास सी हो गई।
विज्ञापन

रामदीन के बड़े भाई रामनरेश ने बताया कि वेह गरीब हैं। मजदूरी करके परिवार वालों का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामदीन तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह करीब तीन महीने से मानसिक रूप से बीमार थे। मजदूरी से जो पैसा बचता था, उसी से उनके भाई का इलाज चल रहा था। रामदीन की दो संतान हैं । चार वर्ष पुत्र अमित व दो साल की बेटी शिवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राम नरेश ने तहरीर देकर बताया है कि रामदीन की करीब तीन महीने से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed