फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a person drowned in garbage river was found

कूड़ा नदी में डूबे व्यक्ति का शव मिला

Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person drowned in garbage river was found
कूड़ा नदी में डूबे व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन

उसका बाजार। कूड़ा नदी में डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शव मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसका थाना क्षेत्र के सोहांस सुमाली के टोला खजुरिया निवासी सुखराम विश्वकर्मा (45) बुधवार को गांव से गुजरने वाली कूड़ा नदी में डूब गए थे। बृहस्पतिवार को गांव से तीन सौ मीटर दूर उनका शव मिला। तलाश में जुटे गोताखोर शव को खोज निकाले।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सोहांस सुमाली गांव निवासी सुखराम बुधवार दोपहर गांव के पूरब कूड़ा नदी की तरफ गए थे। इसी बीच वह नदी के किनारे गए। पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में जाकर डूब गए थे।
विज्ञापन

यह देख आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। उसका थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को शव उतराया हुआ मिला। एसओ उसका अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed