फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead Body in parsa

झाड में मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं

Thu, 23 Apr 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Dead Body in parsa
झाड़ी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास झाड़ी में बृहस्पतिवार को एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटों कोशिश की। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह चरवाहों ने गांव के उत्तर बसंतपुर जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ी में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखा। शव देखने के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत ही डॉयल 112 और ढेबरुआ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ सीओ सुनील कुमार सिंह, ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक लाश काफी दिन की प्रतीत हो रही है। उसके शर्ट की जेब में जहर की पुड़िया भी मिली है जिससे लग रहा है कि युवक की मौत जहर के सेवन से ही हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ढेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि एक लाश मिली है। उसकी जेब में कागज में रखा जहर मिला है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed