{"_id":"630bb0d5d737b76794092432","slug":"dead-body-found-of-drowned-youth-siddharthnagar-news-gkp448578526","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: नदी में डूबे युवक की मिली लाश, कूड़ा नदी से भैंस निकालने के दौरान डूबा था पिंकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: नदी में डूबे युवक की मिली लाश, कूड़ा नदी से भैंस निकालने के दौरान डूबा था पिंकू
Mon, 29 Aug 2022 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:05 AM IST
सार
विधायक श्यामधनी राही ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रदीप यादव, लेखपाल रामकरन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को तलाश के दौरान युवक का शव मिल गया है।
विज्ञापन
उसका बाजार क्षेत्र के कूड़ा नदी में डूबे युवक की लाश मिलने के बाद पहुंचे एसडीएम प्रदीप यादव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसका बाजार में भैंस को नदी से बाहर निकालने के दौरान शनिवार को कूड़ा नदी में डूबे युवक की लाश रविवार को उसका थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव के पास मिली।
थाना क्षेत्र के मेहदियां गांव के निकट सिद्धार्थनगर गोरखपुर राजमार्ग पर स्थित पुल के पास नगर क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ला, परती बाजार निवासी पिंकू (22) पुत्र राजदेव यादव डूब गया था। वह शनिवार को भैंस चराने गया था। भैंसें नदी में चली गई थीं। अचानक तेज धार के साथ नदी का जलस्तर बढ़ने से भैंसें बहने लगीं।
पिंकू नदी से भैंसों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा, लेकिन तेज धार के कारण खुद भी नदी में डूब गया। रविवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुट गई। उसका के पुल से भुहई घाट तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नही मिली। कुछ देर बाद बेलसड़ गांव के लोगों ने नदी में उतराई लाश देखी। ग्रामीणों ने नाव के सहारे शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान पिंटू के रूप में हुई।
शव मिलने से परिजनों समेत गांव में मातम छा गया है। विधायक श्यामधनी राही ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रदीप यादव, लेखपाल रामकरन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एसओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को तलाश के दौरान युवक का शव मिल गया है।