मोहब्बत का खतरनाक अंत: प्रेमिका के घर में मिला प्रेमी का शव, बोला था- बात नहीं करोगी तो कर लूंगा आत्महत्या
एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। युवक के भाई के तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार में रविवार सुबह युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में मिला। छत के कमरे की फर्श पर शव पड़ा था और छत के कुंडे से साड़ी लटक रही थी। प्रेमिका की मां के अनुसार युवक ने आत्महत्या की है। युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी संदीप शर्मा (24) पुत्र मंगरे शर्मा का शव उसके प्रेमिका के घर में मिला है। संदीप के भाई सर्वजीत शर्मा ने तहरीर दी है कि संदीप का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। शनिवार रात वह घर से निकला था। रविवार सुबह जानकारी मिली कि जिस युवती से वह प्रेम करता था, उसी के मकान के दूसरे मंजिल स्थित कमरे में उसकी लाश पड़ी है।
उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो संदीप की जीभ बाहर निकली हुई थी। गर्दन व पैर में चोट के निशान थे। शर्ट फटी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य सुरक्षित करके हर पहलुओं पर जांच शुरू की है। संदीप शर्मा का शव प्रेमिका के घर मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, जबकि इसके पहले थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे गांव में पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य सुरक्षित किए हैं। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
पत्नी की हो गई है मौत
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार पांच वर्ष पहले संदीप की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने शादी नहीं की और मुंबई में कमाने चला गया था। तीन दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया था। रात में निकला और सुबह उसका शव मिला।
प्रेमिका ने दिया बयान
प्रेमिका ने पुलिस को बयान दिया कि युवक से पहले उसका प्रेम प्रसंग था। कुछ महीनों से वह बात नहीं कर रही थी। युवक उसे धमकी देता था कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। इसी वहज से वह कई महीनों तक अपने मौसी के यहां रही। कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। उसके पिता मुंबई में रहते हैं। घर में वह, उसकी बहन, छोटा भाई व मां ही रहती हैं।
रविवार को परिजन नीचे के कमरे में सोए हुए थे। सुबह उसकी मां मकान के दूसरे मंजिल के कमरे में गई तो देखा कि उसकी लाश छत के कुंडे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। उसके बाद उसकी मां ने कटारी से साड़ी काटकर शव को नीचे उतार दिया और युवक के परिवार को सूचना दी।
एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट मिला है। युवक के भाई के तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।