{"_id":"653422bec878b98ed80424f4","slug":"ddo-inspected-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-7011-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर भड़के डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निरीक्षण में खामियां मिलने पर भड़के डीडीओ
Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा ब्लॉक के पिपरादोय गांव के निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा ब्लाॅक के पिपरादोयम गांव का निरीक्षण डीडीओ जीपी कुशवाहा ने शनिवार को किया। गांव में हुए विकास कार्य में अनियमितता को लेकर गांव निवासी महन्थ ने एक माह पूर्व शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि नाबालिग बच्चों से मनरेगा में काम, सड़क पर मिट्टी के बिना काम कराए भुगतान, पंचायत भवन में बिना विद्युत कनेक्शन के फर्जी बिल जमा करना, नाली निर्माण कार्य में धांधली, फर्जी जॉबकार्ड बनाकर मनरेगा से मजदूरी निकालना आदि की शिकायत की गई थी। जांच में चार हैंडपंप के रिबोर की शिकायत की गई थी, रिबोर तो हुआ था पर उसके पुराने उपकरण का पता नहीं चला।
इस दौरान उन्होंने सचिव तथा प्रधान को फटकार लगाई। इसके अलावा बिना मिट्टी कार्य हुए भुगतान सहित अन्य कार्यों में अनियमितता मिली, जिसे शीघ्र सही कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सचिव जितेंद्र सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद