फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DC MNREGA investigated, reprimanded for changing brick

Siddharthnagar News: डीसी मनरेगा ने की जांच, ईंट बदलने पर लगाई फटकार

Tue, 29 Aug 2023 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
DC MNREGA investigated, reprimanded for changing brick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। श्रम उपायुक्त रविशंकर पांडेय ने विकास खंड लोटन के एक ग्राम पंचायत के 2023-24 वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत एक अमृत सरोवर व दो इंटरलॉकिंग कार्य की जांच की। श्रम उपायुक्त ने कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
महदेइया ग्राम पंचायत में रामशंकर के घर से जगदीश के घर तक व मोतीलाल के घर से गुड्डू के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। मनरेगा मे इंटरलॉकिंग कार्य में वाइब्रेट ईंट लगना था, जबकि वाइब्रेट ईंट की जगह प्रेशर ईंट लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया है।
विज्ञापन

श्रम उपायुक्त ने कहा कि आप के हिसाब से जब प्रेशर ईंट का दाम 25.96 रुपये पड़ रहा है, जबकि इसी रेट पर ब्राईवेट ईट मिल जाती है। जेई नित्यानंद ने कहा कि इस्टीमेट इसी का बना था। श्रम उपायुक्त ने पूछा कि जब प्रेशर ईंट लगना हीं नही था तो इसका स्टीमेट क्यों बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि रोवर में सिल्ड कल्चर व रैंप लगाना था, लेकिन नहीं लगाया गया। सरोवर के चारों तरफ पौधरोपण भी नहीं कराया गया। इन अनियमितताओं को लेकर डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय ने बीडीओ नीरज कुमार को लेकर जांच की। जांच में अनियमितता पाए जाने पर तकनीकी सहायक नित्यानंद श्रीवास्तव, रोजगार सेवक दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि मनोज व सचिव रविंद्र कुमार जाटव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने आयुष्मान कार्ड का डेटा सचिव से मांगा लेकिन वह नहीं दे सके। इस कारण वे नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed