{"_id":"60198b4e8ebc3e2d8364b41b","slug":"dayashankar-became-adhyaksh-of-krida-bharati-siddharthnagar-news-gkp38322347","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाशंकर अध्यक्ष, कैलाश सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाशंकर अध्यक्ष, कैलाश सचिव चुने गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयाशंकर अध्यक्ष, कैलाश सचिव चुने गए
क्रीड़ा भारती की जिला कार्यकारिणी गठित
गांवों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। क्रीड़ा भारती के सदस्यों की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस मौके पर सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। दयाशंकर पांडेय जिलाध्यक्ष, कैलाश त्रिपाठी जिला सचिव बनाए गए।
नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यालय पर क्रीड़ा भारती की बैठक में नवगठित कार्यकारिणी में दयाशंकर पांडेय जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र गुप्ता संयुक्त सचिव, कैलाश त्रिपाठी जिला सचिव, रामशंकर पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य में अतुल वर्मा, राजकुमार, विपिन मणि त्रिपाठी, रविंद्र सिंह गुर्जर, महेश प्रधान, सत्य प्रकाश, अरुण पाठक को शामिल किया गया है। इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक और संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए खेल एवं खिलाड़ियों के समग्र विकास को समर्पित क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों को बढ़ाने की अपेक्षा की। अंत में नये जिलाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने कार्यकारिणी की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जल्द ही जिले में विविध गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचारक विनय, क्रीड़ा भारती के प्रांत संगठन मंत्री शंभू नाथ गुप्ता भी उपस्थित थे।