{"_id":"58d012314f1c1bb6681a2d39","slug":"day-to-day-stealing-in-the-posh-colony-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े नगर की घनी व पाश कॉलोनी में घर का ताला तोड़ पुलिस को खुली चुनौती दी। दुस्साहसी चोरों ने लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया। घटना दिन में करीब 2 से 3 बजे के बीच की सदर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर कालोनी की है। पीड़ित शोहरतगढ़ तहसील में लेखपाल पद पर तैनात हैं। सूचना के बाद सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।
गृह स्वामी दिलीप श्रीवास्तव के अनुसार पत्नी सीमा प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात है। पुत्री दीपा श्रीवास्तव भी उसका बाजार ब्लाक में अध्यापिका हैं। रोजाना की भांति पत्नी व बेटी विद्यालय निकल गई। डेढ़ बजे के करीब घर में ताला बंद कर किसी काम से नगर में निकला। तीन बजे के करीब पुत्री पहले घर पर पहुंची। गेट का ताला खोल अंदर दाखिल हुई तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।
तत्काल फोन कर सूचना दिया। घर पहुंच कर देखा तो चोरों ने अंदर कमरे में रखी आलमारी के लाकर को तोड़ उसमें रखे जेवर को निकाल ले गए हैं। चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत के हाथ कंगन, हार, अंगूठी पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में एसओ सदर शादाब खान ने कहा कि चोरी के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।