{"_id":"641362f0d1894643370b15e4","slug":"daughters-hoisted-the-flag-for-the-second-time-in-the-state-siddharthnagar-news-c-7-1-87636-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनपद की बेटियों ने दूसरी बार प्रदेश में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनपद की बेटियों ने दूसरी बार प्रदेश में लहराया परचम
Fri, 17 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
गौतम बुद्धनगर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली वाॅलीबाॅल टीम।
सिद्धार्थनगर। नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन गौतम बुद्धनगर में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता 2022-23 में जनपद की बेटियों ने परचम लहराया है। फाइनल मैच का सफर तय करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले 2020-21 में भी रजत पदक प्राप्त कर जनपद को गौरवान्वित किया था।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से गौतम बुद्ध नगर में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की ओर से खेल रही सिद्धार्थ नगर की बालिकाओं की वॉलीबॉल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाराणसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रशिक्षक कंपोजिट स्कूल रेहरा व कोच अरविंद गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्र की बालिका खिलाड़ी लगातार मजबूत हो रही हैं। राज्य स्तरीय वॉलीबाल खेल में आठ जोन की टीमों की प्रतिस्पर्धा में सेमीफाइनल में आगरा की मजबूत टीम को हराकर बालिकाओं की टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में वाराणसी की टीम को प्रथम सेट में 19-25 तथा दूसरे सेट में 21-25 की कड़ी टक्कर सिद्धार्थनगर की बालिकाओं ने दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि बालिकाओं की वाॅलीबाॅल टीम को मजबूत और तकनीकी दक्षता प्रदान करने का कार्य कोच अरविंद गुप्ता एवं पूर्व व्यायाम प्रशिक्षक देवेंद्र पांडेय कर रहे हैं। 13 से 15 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का समापन राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह ने किया। इस दौरान सचिव एवं महानिदेशक युवा कल्याण विभाग सुहास एलवाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- --
जनपद से चयनित गोरखपुर जोन की वालीबॉल (बालिका) टीम
1- संजना साहनी पुत्री दिनेश साहनी
2- ज्योति वर्मा पुत्री धर्मप्रकाश वर्मा
3- नेहा गौड़ पुत्री मधुसूदन प्रसाद
4- नंदिनी पुत्री विश्वनाथ
5- चांदनी पुत्री राजेश कुमार
6- रेनू पुत्री रामनाथ
7- संजना पुत्री राधेश्याम
8- महिमा यादव पुत्री गुलाब चंद यादव