{"_id":"60d0c18f8ebc3e2ee70ea5e6","slug":"daughter-s-killer-went-to-jail-siddharthnagar-news-gkp3989655106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी का हत्यारोपी पिता गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी का हत्यारोपी पिता गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी का हत्यारोपी गया जेल
चिल्हिया पुलिस ने देर रात घर से गिरफ्तार करके भेजा जेल
चिल्हिया थानाक्षेत्र के कपिया खालसा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपनी मर्जी से गांव के ही दूसरे धर्म के युवक से शादी करने वाली सुनीता के हत्यारोपी पिता विश्वनाथ को चिल्हिया पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वारदात करने के बाद देर रात में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह के मुताबिक क्षेत्र के कपिया खालसा गांव में रविवार देर रात अपनी बेटी को एक पिता ने इसलिए मार डाला क्योंकि उसने दूसरे धर्म के युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद वह मुंबई में रह रही थी। कुछ माह पूर्व गांव आई थी और यहीं पर रहना शुरू कर दी थी। लोगों के ताने मारने से पिता परेशान हो गया था। पूछताछ में विश्वनाथ ने बताया कि ताने से तंग आकर उसने सुनीता पर प्रहार कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। देर रात विश्वनाथ शर्मा निवासी कपिया खालसा थाना चिल्हिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
चिल्हिया। सुनीता की हत्या से रविवार शाम क्षेत्र के कपिया खालसा में तीन अबोध बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। चिल्हिया थानाक्षेत्र कपिया खालसा में विश्वनाथ पर अपनी बेटी सुनीता को पत्थर से कूंचकर मार डालने का आरोप है। बेटी ने गांव के ही युवक अब्दुल मतीन से शादी कर ली थी। सात साल से गांव के बाहर रहती थी। इधर कुछ दिनों से गांव आकर रहने लगी थी। गांव के अब्दुल से शादी के बाद सुनीता ने अपना नाम शबनम रख लिया था। छह वर्ष की रूखसार, तीन वर्ष की हबीबा और डेढ़ वर्ष की वाहिदा को देखकर सभी की आंखें नम हो रही हैं। अब्दुल मतीन मुंबई में सैलून चलाता है। शादी के बाद वह पहली बार परिवार के साथ गांव आया था। संवाद