{"_id":"573a013a4f1c1b2a4aac75be","slug":"daughter-is-incomplete-without-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के बिना अधूरा है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के बिना अधूरा है परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सिंहेश्वरी इंटर काॅलेज की छात्राओं नें निकाली रैली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ शिविरार्थियों ने लोगों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। परिवार में बेटियों की महत्ता बताई।
जागरुकता रैली में शामिल छात्र-छात्रा हाथों में पढ़ी-लिखी लड़की-रोशनी घर की, बेटी को प्यार दो-पढने का अधिकार दो... जैसे नारों के साथ भ्रमण किया। जागरुकता रैली के बाद आयोजित लघु संगोष्ठी में प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों के बिना सुखी परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती। बेटियां परिवार को संजोने और सुव्यवस्थित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। बेटियों के बिना समाजअधूरा है।
उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि आज लड़कियां हर मामले में लड़कों से आगे निकल रही हैं। इसमें शिक्षा की अहम भूमिका है। हर अभिभावक अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा देने के लिए संकल्पित हो तभी समाज को सही दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
संगोष्ठी में गिरते लिंगानुपात को सुधारने पर भी जोर दिया गया। कहा कि समाज में नारी की भूमिका सशक्त नहीं होगी और समाज आगे बढ़कर लड़कियों को नहीं अपनाएगा, तब तक लोगों में हीन भावना बनी रहेगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्रा शामिल रहे। निर्र्देशन कार्यक्रम अधिकारी मान सिंह ने किया।