फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Darkness in more than a hundred villages connected to Bargadwa feeder

Siddharthnagar News: बरगदवा फीडर से जुड़े सौ से अधिक गांवों में छाया अंधेरा

Thu, 04 May 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Darkness in more than a hundred villages connected to Bargadwa feeder
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में बुधवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते परसिया पावर हाउस के बरगदवा फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कई जगहों पर खंभे व बिजली के तार टूट गए, जिससे फीडर से जुड़े सौ से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र केचिल्हिया, कपिया, करौती, दुबौलिया, कदवा बाजार, वेलवा महदेवा, गौहनिया, मलपार, सिसवा, खुरहरिया, देवकलीगंज, बेलगड़ा सहित करीब सौ गांवों में बिजली कटने से अंधेरा छा गया। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद गांवों में आपूर्ति नहीं बहाल हो पाई। क्षेत्र में बिजली कटने से हालत यह हो गई है कि इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। लोगों का मोबाइल बंद है और पानी की टंकी भी खाली हो चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध विद्युत निगम के जेई विकास कुमार ने बताया कि आपूर्ति चालू करने के लिए लाइनमैन व कर्मचारी जगह-जगह फाल्ट व तार ठीक करने में लगे हैं। शीघ्र ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed