फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DAP disappeared from the committees while sowing

बुवाई के वक्त समितियों से गायब हो गई डीएपी

Tue, 28 Nov 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
DAP disappeared from the committees while sowing
farmar - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। गेहूं की बुवाई के मुख्य सीजन पर डीएपी का अकाल पड़ गया है। सरकारी समितियों से डीएपी गायब है। किसानों समितियों का चक्कर काटकर परेशान हैं। प्राइवेट दुकानों से अधिक दाम पर डीएपी खरीदना किसानों की विवशता बन गई है। जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन

धान व गेहूं जिले के किसानों की मुख्य फसल है। अधिकांश किसानों की जीविका, बच्चों की पढ़ाई और शादी सब कुछ खेती पर ही निर्भर है। मगर हर बार खेती के मुख्य सीजन पर किसान किसी न किसी समस्या से जूझता आ रहा है। जिले में गेहूं की बुवाई जोरों पर है। बुवाई के एन मौके पर जिले में सरकारी समितियों से डीएपी गायब है। सरकार की ओर से समितियों पर इफको व आईपीएल की सप्लाई होती है। जिले के किसानों का इन दोनों ब्रांड की डीएपी पर भरोसा भी रहता है, मगर इस बार बुवाई में किसान समितियों का चक्कर लगाकर परेशान हैं। एक भी समिति पर डीएपी नहीं है। किसान हर दिन समिति से निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जोगिया क्षेत्र के किसान भारत प्रसाद, ज्ञानदास यादव, विजय कुमार पांडेय, रूद्रनरायन, सुरेंद्र कुमार, फूलचंद, रामकुमार आदि किसानों का कहना है कि जब समिति पर पहुंचते हैं तो यही कहा जाता है कि आज आएगा-कल आएगा। पिछले 20 दिनों से किसी भी समिति पर डीएपी नहीं आया है। मजबूर होकर 1250 रुपये प्रति बोरी खाद खरीद रहे हैं। वह भी खेत में काम करेगा कि नहीं इसका भरोसा नहीं। इस संबंध उप निदेशक कृषि डॉ.पीके कन्नौजिया ने बताया कि डीएपी के लिए डिमांड भेजी गई थी, दो दिनों के भीतर जिले के सभी समितियों पर खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। रही बात मिलावटी की तो टीमें लगातार जांच कर रही है। पकड़े जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed