फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cylinder cracked, fire in nine houses, woman injured

सिलेंडर फटा, नौ घरों में लगी आग, महिला जख्मी

Sat, 15 Apr 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked, fire in nine houses, woman injured
सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : ANI
बांसी/मिश्रौलिया। बांसी कोतवाली के मिश्रौलिया गांव में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर फटने से नौ घरों में आग लग गई। हादसे में घर में रखा सारा समान व अनाज जलकर राख हो गया। घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी भग्गू पुत्र नेऊर के छप्पर के घर में सुबह करीब 10 बजे अचानक सिलेंडर फट गया और घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ जाते तब तक आग ने आस के घरों को अपनी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग नौ घरों तक आग पहुंच गई और सब कुछ जल गया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल विभाग को दी और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आनन-फानन में पास में मौजूद पंपिंग सेट को स्टार्ट कर आग बुझाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। घटना में भग्गू की 60 वर्षीय पत्नी जोनहा गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे एंबुलेंस से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया है। आग की घटना में भग्गू का 10 कुंतल गेहूं, 50 हजार नकद सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं गांव की वटराजी पत्नी रामधनी का तीन कुंतल चावल, दो कुंतल गेहूं, तीन हजार रुपये सहित घर में रखा सारा सामान जल गया। राम कुमार पुत्र सवेरे का छप्पर का रिहायशी मकान छह कुंतल गेहूं, तीरथ पुत्र सवेरे का सात कुंतल गेहूं और घर में रखा सामान जल गया। लवकुश पुत्र बरन का चार कुंतल गेहूं और घर में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदास, पल्टू पुत्र बनारसी, जुगानू पुत्र बरन और रामकिशोर पुत्र बरन का भी मकान और भूसा रखने का मंडिला आग में जल गया। नायब तहसीलदार केशरी नंदन और बांसी कोतवाली के उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल और कानूनगो ने भी गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। इस संबंध में एसडीएम बांसी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम भेजी गई है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार पर पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed