फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cyber fraud

Siddharthnagar News: रुपये आने का भेज रहे फर्जी मैसेज, जाल में फंसाकर खाली कर दे रहे हैं खाता

Wed, 06 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
cyber fraud
सिद्धार्थनगर। साइबर ठग लोगों को फंसने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। अब वे मोबाइल फोन पर खाते से पैसे ट्रांसफर का टेक्स्ट मैसेज भेजकर वापस रुपये मांगने की बात करते हैं। और जैसे ही आप उनकी बातों में आकर पैसे ट्रांसफर करते हैं इतने में ही आप ठगी के शिकार हो जाएंगे। ऐसे में अगर खाते में रुपये आने का मैसेज आता है तो बिना बैंक खाता चेक किए वापस न भेजे। क्योंकि इस तरह के सप्ताह में चार से पांच शिकायत साइबर सेल में पहुंच रही है।
विज्ञापन


इंटरनेट बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन का दायरा बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। ठगी करने के एक तरीके को पुलिस पकड़ती है और उस पर लगाम लगाती है। तबतक ठग दो कदम आगे बढ़कर दूसरा तरीका अपनाकर लोगों का ठगना शुरू कर देते हैं। ठगों ने हर बार की तरह से इस बार एक और तरीका अपनाया है। इसमें मोबाइल फोन पर बैंक खाते में रुपये पहुंचने का टेक्स मैसेज भेज रहे हैं। यह मैसेज हूबहू बैंक की तरह से दिखता है। मैसेज के रिसीव होने के ठीक पांच से 10 मिनट में कॉल करते हैं और गलती से बैंक खाते में रुपये चले जाने की बात करते हैं।
विज्ञापन

बोलते हुए यह कहते हैं कि भाई साहब बड़े संकट में रुपये दूसरे काम में देना था। गलती से आपके खाते में चला गया है। अगर गूगल पे चला रहे हैं तो हम नंबर दे रहे हैं, उसपर तत्काल भेज दीजिए। अगले ने अगर कहा कि गूगल नहीं चलाते हैं। तो दूसरे से भेजने के लिए कहते हैं। अगर तैयार हो गए तो तत्काल उस खाते में रुपये ट्रांसफर करवाकर ठग लेते हैं। इसकी जानकारी तब होती है, जब बैंक से मैसेज आता है कि खाते से इतने रुपये कटे हैं। यह जल्दबाजी में कॉल करते हैं, बीमारी, दवा खरीदने, होटल और अन्य स्थानों पर फंसे होने की बात करके रुपये जल्द वापस करने के लिए कहते हैं। इसलिए लोग उनके झांसे में आकर रकम गवां रहे हैं। साइबर के जानकारों ने ऐसे मैसेज और कॉल से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। क्योंकि जिले में हर सप्ताह चार से पांच ऐसे मामले में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मैसेज देख मजबूर समझकर भेज दिया पैसा

नगर के निवासी निजाम अहमद के मुताबिक उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये बैंक खाते में आने का एक मैसेज आया। मैसेज बैंक जैसे हूबहू था, लेकिन बैंक का नाम नहीं था। कुछ देर बाद एक कॉल आया और सामने वाले ने कहा कि इतने रुपये के आपके खाते में गलती से चला गया है। वह बहुत परेशान हैं, जल्दी से इस गूगल पे नंबर पर भेज दो। गलती समझकर भेज दिया। बैंक से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तब पता चला कि ठगी का शिकार हो गए। उसने साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया।

---

खाते से उड़ा दिए 35 हजार
मुंबई में रहकर काम करने वाले रामकुमार के मुताबिक 15 दिन पहले उनके खाते में 35 हजार रुपये आने का मैसेज आया। मैसेज देखने के कुछ ही देर बाद कॉल आया और गलती से रुपये खाते में चले जाने की बात करते हुए वापस करने के लिए कहा। मैसेज पर रुपये आए थे। मांगने पर दिए गए नंबर पर ऑनलाइन भेज दिया। फिर बैंक से मैसेज मिला की 35 हजार रुपये खाते से निकला है। इसके बाद एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें ठग लिया गया है। शिकायत करो। तब उसने साइबर सेल में शिकायत किया।

---
बोले जिम्मेदारी
साइबर ठगी कई प्रकार से हो रही है। अब ठग नया ट्रेंड अपना लिए हैं। कुछ दिन से बैंक की तरह से हूबहू मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में अगर खाते में रुपये आने का कोई मैसेज आता है तो, बिना बैंक से जांच किए किसी का न भेजें। अगर कॉल करने पर किसी को भेज रहे हैं तो ठगी के शिकार हो जाएंगे। इसलिए अनजान कॉल और मैसेज आने पर सावधान हो जाएं।
-राजेश कुमार शुक्ल प्रभारी साइबर सेल सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed