{"_id":"578a6ac84f1c1b737e13e5f1","slug":"cut-the-physical-verification-of-voters-list-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक सत्यापन कर काटें वोटर लिस्ट से नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक सत्यापन कर काटें वोटर लिस्ट से नाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को दिया निर्वाचन का किट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। इसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल बढ़नी, शोहरतगढ़, जोगिया व बर्डपुर ब्लाक के बीएलओ ने हिस्सा लिया। उन्हें नाम काटने व जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या काटने से पहले भौतिक सत्यापन जरूर कर लें, जिससे सूची में त्रुटियां न रहें। उन्होंने कहा कि फार्म छह, सात व आठ नाम जोड़ने, नाम काटने व संशोधन में नियमानुसार उपयोग करें। अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ बूथों पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर के कार्य को पूर्ण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता व लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण में तहसीलदार मंजूर अहमद ने कहा कि सीमाई क्षेत्र के गांव में सजगता के साथ बीएलओ मतदाता सूची का जांच पड़ताल करें। इससे ही मतदाता सूची में अंकित फर्जी मतदाताओं, मृतक व दो स्थानों पर नाम सूची में डलवाने वाले लोगों का नाम सूची से अलग होगा और मतदाता सूची सही रुप से तैयार होगा। उन्होंने कहा कि बीएलओ किसी से पूछकर काम को अंजाम हरगिज न दें।
विज्ञापन
जिम्मेदारी के साथ बूथों पर जाकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर कार्य को पूरा कराएं। प्रशिक्षण में बीईओ गोपाल मिश्र ने बीएलओ को जानकारी देते हुए बताया कि बूथ लेवल अफसर की लापरवाही के चलते मतदाता सूची में भारी त्रुटियां पूर्व के पंचायत चुनाव में सामने आई थी। इससे मतदाता मतदान से वंचित रह गया। ऐसे में बीएलओ ईमानदारी से काम करें। इसके बाद प्रशिक्षण में मौजूद बीएलओ को निर्वाचन आयोग का किट दिया गया।
इस दौरान सह समन्वयक मुश्तन शेरुल्लाह, निसार अहमद, माधुरी, मीनू गुप्ता, अनीता वर्मा, कृष्ण कुमार, शशिलता पांडेय, सुनील कुमार, पूनम श्रीवास्तव, सुरेंद्र नाथ पांडेय, बालकिशोर, अन्नपूर्णा यादव, सुमन श्रीवास्तव, अमर सहाय, विजय दुबे, श्रीराम चौहान आदि मौजूद रहे।