फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   power landed in hand pump young man died in grip

Siddharthnagar News: हैंडपंप में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

Mon, 31 Jul 2023 04:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Mon, 31 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और लिखापढ़ी करके परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
power landed in hand pump young man died in grip
खेसरहा क्षेत्र के बेलहरा के टोला भगतपुरवा गांव में रोते बिलखते मृतक धनंजय मिश्र के परिजन

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलहरा भगतपुरवा गांव में शुक्रवार शाम पानी वाले मोटर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक नहाने जा रहा था, तभी करंट की चपेट में आया और यह घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बेलहरा गांव निवासी धनंजय मिश्र (23) पुत्र सरोज कुमार मिश्र गर्मी से व्याकुल होकर घर में स्नान करने के लिए गया था। हैंडपंप में बिजली का मोटर लगा हुआ था। पानी के लिए बोर्ड में लगा बटन दबाया तो बिजली नहीं थी और वह बटन ऑफ करना भूल गया। जिससे वह नल चलाकर पानी निकलने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मायके में फंदा लगाकर नवविवाहिता ने कर ली खुदकुशी, फोन पर पति से हुआ था झगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान एकाएक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और नल में करंट उतर गया। इससे धनंजय करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते और चीख सुनकर बिजली की आपूर्ति को बंद करते वह पूरी तरह से झुलस चुका था। परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना सदर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और लिखापढ़ी करके परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed