{"_id":"6287c9198e39ac59e3264157","slug":"cruption-siddharthnagar-news-gkp4375440140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई विभागों में व्याप्त है भ्रष्टाचार, जांच कर लगाएं अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई विभागों में व्याप्त है भ्रष्टाचार, जांच कर लगाएं अंकुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई विभागों में व्याप्त है भ्रष्टाचार, जांच कर लगाएं अंकुश
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने कलेक्ट्रेट में लगाई पंचायत
वक्ताओं ने की किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राशन वितरण, मनरेगा, मंडी व सिंचाई विभाग समेत कई विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, इसकी जांच कर अंकुश लगाने की जरूरत है। ये बातें भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिलदेव राय व मंडल मंत्री इंद्रजीत द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यकर्ताओं की पंचायत में कही।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि जिले में मानकविहीन अस्पताल, पैथालॉजी संचालित कर मरीजों को शोषण किया जा रहा है। राशन वितरण में घटतौली की जा रही है। सिंचाई विभाग बांधों की मरम्मत मेें लापरवाही कर रहा है। राज्य सहकारी ग्राम्य विकास बैंक बांसी में बिना ऋण दिए किसान की भूमि को बंधक कर दिया गया। विभिन्न विभागों की मनमानी के कारण किसान परेशान हैं। पंचायत के बाद डीएम को दिए 10 बिंदुओं संबंधी ज्ञापन में बिना परमिट संचालित प्राइवेट वाहनों पर अंकुश लगाने, श्रम विभाग की योजनाओं में भ्रष्टाचार की जांच, किसानों की फसल बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान अनिल कुमार राव, चंद्रबली, अबुल हसन, रंजीत कुमार, सुदामा प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय, बाबूराम, संतरात, रामहित व सर्वजीत आदि मौजूद रहे।