फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crowns taken out on Muharram festival, buried in Karbala late evening

Siddharthnagar News: मुहर्रम त्योहार पर ताजियों को निकला जुलूस, देर शाम कर्बला में किया दफन

Sun, 06 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowns taken out on Muharram festival, buried in Karbala late evening
सिद्धार्थनगर/बांसी। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से मुहर्रम की 10वीं के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। नगर के हुसैनगंज, बेलहिया, हाइडिल चौराहा से आजाद नगर, शास्त्री नगर, सिद्धार्थ चौराहा होते हुए बुद्धनगर स्थित कर्बला तक ताजियों का जुलूस निकाला गया। मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम डा. कल्याण मौर्या, सीओ मयंक द्विवेदी व एसएचओ अनुज सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते दिखे। नगर के सिद्धार्थ चौराहा, आजादनगर समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर शांति पूर्ण ढंग से मनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका परिषद के साथ ग्रामीण अंचल में मुहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया का जुलूस निकाला गया। इस्लाम धर्म के आखरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत हुसैन और उनके काफिले में शामिल 72 जांनिसारों को शहीद कर दिया था। सभी इमाम चौक पर शनिवार की रात में ताजिया बैठाया गया। इसके बाद रविवार को कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड में स्थित इमाम चौक से ताजिया का जुलूस निकला जो अकबरनगर, श्यामनगर, टेकधर नगर, राजेंद्रनगर, आर्यनगर होते हुए पटेल नगर में स्थित इमामबाड़ा में पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस में पूर्व नपा अध्यक्ष मो इदरीश पटवारी, इब्राहिम शेख, इसरार अहमद, सदर ए आलम, नबीउल्लाह, मुस्तकीम सहित काफी लोग शामिल थे। एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ प्रवीन प्रकाश, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल सहित जुलूस के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


-----------------
कड़ी सुरक्षा में निकला मोहर्रम का जुलुस

शोहरतगढ़। कस्बा अतिसंवेदनशील होने की वजह से रविवार को 10वीं का ताजिया का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग निकाला गया। इस दौरान कर्बला में ताजिया दफन किए गए। मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कर्बला की याद में मातम मनाते हुए विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस दोपहर बाद गोलघर हाजी जब्बार के घर से निकलकर मस्जिद टोला, हलीम उस्ताद गली से निकलकर मोती लाल तिराहा पहुंचा, जहां नीबी दोहनी व नगर के सभी ताजियों का मिलान किया गया। नवयुवकों ने अखाड़ा में या हुसैन की याद में मातमी करतब दिखा लोगों को अचंभित कर दिया। परंपरा के अनुसार जुलूस श्रीराम जानकी मंदिर से पहले खींची गई सफेद रेखा पर रोककर डीजे को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकलवाया। लोगों ने ईदगाह पर सभी ताजियों को दफन किया गया।

इस तरह नकथर के कर्बला पर सभी ताजियां दफन की गयी। बढ़नी बाजार, तुलसियापुर, पकड़ी बाजार, खुनुवां, चिल्हिया, पल्टादेवी आदि क्षेत्रों में ताजिया के जुलूस निकाले गए। जुलूस में डीएम डॉ. राजा गणपति आर, एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन, एएसपी प्रशांत कुमार, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम राहुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed