फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crop

नदियां उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी

Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crop
बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि से खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत में फैला पानी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती और घोराही नदी के किनारे बसे शीतल प्रसाद गांव में बूढ़ी राप्ती नदी के जल स्तर में वृद्धि से पानी सिवान में फैल गया है। जिससे कई गांवों के संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के और शीतल प्रसाद ग्रामसभा बूढ़ी राप्ती और घोराही नदी के बीच स्थित है। ग्राम सभा के सभी टोले खैरी, टीकर, करौता, चिरहगना, पन्नापुर, नकोलेडीह, मुरव्वनडीह, शिवदुलारेडीह में बूढ़ी राप्ती और घोराही नदी के जलस्तर में वृद्धि से दोनों नदियों का पानी पूरे सीवान में फैल गया है। जिससे सैकड़ों बीघे धान की फसल भी नदी के पानी में डूब गई है। ग्रामीणों के मुताबिक अभी भी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दो नदियों का पानी बढ़ने से खैरी शीतल प्रसाद के नकोलेडीह टोले में जाने वाले मार्ग पर लगभग दो से ढाई फीट नदी का पानी बह रहा है। जिससे पूरा टोला मैरुंड हो गया है। तालकुंडा ग्रामसभा के तमकुहवा टोले में लोग आवागमन के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बह रहे पहाड़ी नाले सोतवा का भी जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण पड़रिया, तौलिहवा ग्राम सभा के बालानगर, कचरिहवा के अलावा चंदवा ग्रामसभा के इमिलिया, सहिनवारे आदि टोले भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां भी सैकड़ों बीघा धान की फसल भी बाढ़ के पानी में डूब गई है। रामवृक्ष बोले, अधिकारी केवल आते हैं, लेकिन बाढ़ से पहले बचाव का कोई स्थाई उपाय नहीं किया जाता। अगर बाढ़ आने से पहले कोई स्थाई उपाय किया जाए तो हमारा पूरा ग्रामसभा बाढ़ की विभीषिका से बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगद बोले, हमारे खैरी शीतल प्रसाद ग्रामसभा के टीकर व करौता के बीच घोराही नदी पर करोड़ों की लागत से बने पुल के दोनों छोर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस बीच कुछ लोग आए थे और दोनों छोर पर मिट्टी पाटकर चले गए।
राम जियावन बोले, खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के सभी आठ टोलों के रहने वाले हम सभी टोलेवासियों को हर वर्ष बाढ़ की चिंता सताती रहती है। मगर प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के बारिश के मौसम से पहले दिखाई नहीं देता।

सुभाष साहनी बोले, भुतहवा से होकर पन्नापुर तक जाने वाला पीडब्ल्यूडी मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। अबतक कोई अधिकारी नहीं आया था। अब जब बाढ़ की स्थिति है, तब दो दिन पहले विभाग के अधिकारी हमें सड़क की मरम्मत का आश्वासन दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed