{"_id":"61cf4b93d6171f13003184ff","slug":"crop-drowned-farmers-protested-siddharthnagar-news-gkp422000922","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत हुए जलमग्न, किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत हुए जलमग्न, किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
सरयू कैनाल में पानी छोड़ने पर किसानों का फसल जलमग्न हाने से आक्रोशित किसानों ने बर्डपुर-कपिलवस्?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत हुए जलमग्न, किसानों ने लगाया जाम
सरयू नहर में पानी छोड़े जाने से फसल डूबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। क्षेत्र के ग्राम महदेवा कुर्मी के पास सरयू कैनाल में पानी छोड़े जाने से महदेवा कुर्मी गांव के किसानों की कई एकड़ रबी की फसल पानी से डूब गई। इससे नाराज किसानों ने बर्डपुर-कपिलवस्तु मार्ग को शुक्रवार को जाम कर दिया। प्रशासन के घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद किसानों ने जाम को हटाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
सदर तहसील क्षेत्र के महादेवा कुर्मी गांव से होकर सरयू नहर का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी भी कई जगह बंधे का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। बिना बंधा पूरा हुए ही नहर में पानी छोड़ दिया गया। इससे नहर का पानी खेतों में भर गया। इससे कई एकड़ गेहूं के खेत जलमग्न हो गए। जब खेत जलमग्न दिखे तो किसानों का गुस्सा फूट गया। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित किसान एक हो गए और बर्डपुर-कपिलवस्तु मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर विकास कश्यप, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, एसओ कपिलवस्तु भानु प्रताप सिंह, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे मौके पर पहुंच गए। पहले लोगों ने किसानों को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब किसान नहीं माने तो नहर विभाग के चीफ जेई मौके पर पहुंचे और समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिए। इसके बाद किसान माने और जाम समाप्त हुआ। लगभग दो घंटे रहे जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। जाम खुला तो आवागमन शुरू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।