फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crop cutting today

Siddharthnagar News: फसल बीमा मुआवजा के लिए डीएम ने धान की फसल कटवाई

Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
crop cutting today
कटकी ग्राम पंचायत में 43.3 वर्ग मीटर खेत में 20.77 किलोग्राम धान निकला
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। विकास क्षेत्र की कटकी ग्राम पंचायत में शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल ने किसान खदेरू के खेत में लगे धान की फसल कटवाकर फसलोत्पादन का औसत आकलन कराया। इनके गाटा संख्या 269 के 43.3 वर्ग मीटर खेत में 20.77 किलोग्राम धान निकला।
इस आधार पर जिले में प्रति हेक्टेयर में 48 क्विंटल धान की पैदावार का आकलन किया गया है। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही ओलावृष्टि, अतिवृष्टि व अन्य प्रकार से फसल नुकसान व फसल बीमा की मुआवजा राशि का निर्धारण किया जाता है।
विज्ञापन

डीएम ने क्रॉप कटिंग के दौरान मौजूद किसानों को धान की फसल नजदीक के क्रय केंद्र पर बेचने की सलाह दी। साथ ही किसानों को पीएम फसल बीमा के फायदे भी बताए। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना स्वैच्छिक कर दी गई है। किसी भी आपदा से बचने के लिए बीमा लाभकारी होता है। उन्होंने किसानों को पराली का उचित प्रबंधन करने की सलाह देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे नहीं जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम डाॅ. ललित कुमार मिश्र, बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्रा, दीपक, ग्राम प्रधान रामप्रकाश, गयादीन मौर्या, आलोक मोहन मिश्र, राम सिंह, पंकज मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed