फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crocodile found in canal, drop in river

नहर में मिला घड़ियाल, राप्ती नदी में छोड़ा

Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crocodile found in canal, drop in river
भवानीगंज क्षेत्र के अल्लापुर गांव के समीप नहर पर बने फाटक के पास मिला घड़ियाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नहर में मिला घड़ियाल, राप्ती नदी में छोड़ा
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव के पास नहर पर बने फाटक के किनारे घड़ियाल देख बुधवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उनके शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घड़ियाल को नहर से बाहर निकाला और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को राप्ती नदी में छोड़ दिया।

अल्लापुर गांव के पास नहर के पानी में घड़ियाल देखकर ग्रामीण उससे खतरे के कारण लाठी, डंडा, बांस व रस्सी लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मशक्कत कर पानी से बाहर निकाला। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने डुमरियागंज में उसका मेडिकल कराकर राप्ती नदी में छोड़ दिया है। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को राप्ती नदी में छोड़ दिया है। उससे किसी प्रकार की क्षति किसी को नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed