फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crisis of anesthesiologist, surgery is being postponed

बेहोशी के डॉक्टरों की कमी से टलने लगी सर्जरी

Mon, 22 Aug 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
crisis of anesthesiologist, surgery is being postponed
जिला अस्पताल के ओटी के बाहर खड़े तीमारदार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेहोशी के डॉक्टरों की कमी से टलने लगी सर्जरी
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात की जरूरत, बेहोशी के हैं तीन डॉक्टर, एक सप्ताह बाद बचेंगे सिर्फ दो
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ (बेहोशी) डॉक्टरों की कमी से मरीजों का दर्द लंबा खिंच रहा है। पहले से निर्धारित सर्जरी टालने की नौबत आ रही है। फिलहाल पांच ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में तीन बेहोशी के डॉक्टर हैं। एक सप्ताह बाद एक डॉक्टर की संविदा समाप्त हो जाएगी। जब दो डॉक्टर बचेंगे तो मरीजों की परेशानी और बढ़ेगी।
संयुक्त जिला अस्पताल को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन बेहोशी के डॉक्टर कम होने से सर्जरी टालनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में बेहोशी के सात डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन एक सप्ताह बाद दो डॉक्टर ही रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक, गॉयनिक, ईएनटी एवं आई ओटी में दो या तीन डॉक्टरों की ही उपलब्धता है। ऐसी स्थिति में जब दो ओटी में सर्जरी होती तो अन्य ओटी के डॉक्टरों को बेहोशी के डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। इमरजेंसी या स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में इमरजेंसी सर्जरी के लिए भी बेहोशी के डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 12 से 15 मेजर एवं 20 से 25 माइनर सर्जरी होती है। जिला अस्पताल के बेहोशी के डॉ. अवधेश कुमार का स्थानांतरण हो गया। जबकि, मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर के हट जाने के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मरीजों की टली सर्जरी
माड्यूलर ओटी में सोमवार को बेहोशी के डॉक्टर के अभाव में हड्डी से संबंधित तीन ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने सुबह से ऑपरेशन की तैयारी की थी। मरीजों को कुछ भी नहीं खिलाया गया था ताकि सर्जरी हो जाए, लेकिन दोपहर दो बजे उन्हें सूचना दी गई कि सर्जरी स्थगित कर दी गई है। इनमें एक मरीज के कूल्हे की हड्डी की सर्जरी होनी थी, जबकि दूसरे मरीज के पैर से रॉड निकाला जाना था। वहीं एक बच्चे की कोहनी की सर्जरी भी टालनी पड़ी।

बेहोशी के डॉक्टरों की कमी हो गई है। बेहोशी के डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि अधिकतर सर्जरी कर दी जाए। इमरजेंसी केस आने पर पूर्व नियोजित सर्जरी टालनी पड़ जाती है। -डॉ. एके झा, प्रभारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed