फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women not Pregnant

मनोरोगी महिला गर्भवती नहीं 

Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Sat, 11 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
women not Pregnant
वुमेन - फोटो : getty
सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल परिसर में घूम रही मनोरोगी महिला के प्रकरण में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया।  जिला अस्पताल प्रशासन ने महिला का गर्भ धारण परीक्षण कराने के बाद दावा किया महिला गर्भवती नहीं है। वह बीमारी से ग्रसित है, जिसमें गर्भवती होने जैसा प्रतीत होता है। सीएमएस ने डीएम व एसपी को पत्र लिख महिला को नारी निकेतन भेजने के लिए अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष से अस्पताल परिसर में रह रही  मनोरोगी  महिला की हालत देख दो दिन पहले चिकित्सकों ने उसके करीब पांच माह की गर्भवती होने की बात कही थी। इससे आशंका जताई जा रही थी  कि महिला से दुष्कर्म  हुआ होगा।
विज्ञापन


 मामला तूल पकड़ने के बाद और संदिग्धों की डीएनए जांच की कोशिशों के बीच शुक्रवार को सीएमएस ने प्रेग्नेंसी किट से महिला का परीक्षण किया। इसके बाद सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय ने बताया कि महिला गर्भवती नहीं  है, बल्कि वह एक बीमारी से पीड़ित है, जिसमें रोगी के हाव- भाव गर्भवती होने का आभास दिलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करते हुए सीएमएस ने डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय व एसपी महेंद्र यादव को पत्र भेजकर अर्द्धविक्षिप्त महिला को नारी निकेतन भेजने की जरूरत बताई। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव का कहना था कि चिकित्सकीय परीक्षण में मनोरोगी  महिला के गर्भ धारण संबंधित कोई बात सामने        नहीं आई है। बावजूद पुलिस सारी स्थिति  पर निगाह रखे है। किसी भी प्रकार की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed