फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wife stabbed, seriously

पत्नी को चाकू मारा, हालत गंभीर

Tue, 01 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wife stabbed, seriously
murder
परसा। अवैध संबंध के शक में पति ने ससुराल पहुंच पत्नी पर हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले से गंभीर रूप से जख्मी पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मामला ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है, मामले में फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह मई 2013 में इसी क्षेत्र के गांव में हुआ था।
विज्ञापन

विवाह के बाद से अभी गौना नहीं हुआ है। इस बीच युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हो गया था। बताते हैं कि सोमवार रात युवक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा, जहां दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद के बाद युवक ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अधमरा करने के बाद वह वहां से फरार हो गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को तुलसियापुर चौराहे से पकड़ लिया और फिर पुुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायल युवती को 108 पर फोन कर शोहरतगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी युवक का कहना था कि उसकी पत्नी मोबाइल से किसी दूसरे से बात करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जब वह पुन: अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो फोन काटकर छत पर दूसरे से बात करने लगी। चाकू मारने की बात से उसने इंकार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि घटना की सूचना 100 नंबर पर मिली थी। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। युवती के परिजन अभी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हैं। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed