{"_id":"59f4b5444f1c1b6a678b8182","slug":"uncontrollable-bike-overturns-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक पलटी, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बाइक पलटी, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के पास खाड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बड़गो गांव में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक गांव के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़गो गांव निवासी रुदल (27) पुत्र हरिराम नगर के एक आरओ प्लांट में काम करते थे। शुक्रवार की रात नौ बजे वह अपनी बाइक से अपने दोस्त किसान (18) पुत्र भग्गन को गांव के ही दूसरे टोले में स्थित घर छोड़ने जा रहे थे। गांव के बाहर स्थित पुलिया के पास उनकी बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। छानबीन की जा रही है। दोनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, वर्ना शायद उनकी जान इस तरह से न जाती।