फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two arrested with eight kilograms of hashish

आठ किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल की बढ़नी सीमा पर एसएसबी ने मंगलवार को आठ किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह चरस नेपाल से लायी जा रही थी।
विज्ञापन


तस्करों ने इसे चार-चार किलो के दो पैकेट में शरीर से बांध रखा था। पकड़े गए दोनों तस्कर बस्ती जिले के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ के बाद एसएसबी ने उन्हें ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया।

पेट्रोलिंग के दौरान एसएसबी टीम को सूचना मिली कि तस्करी से चरस लायी जा रही है। इस पर पिलर नंबर 568 के पास नाकेबंदी कर दो संदिग्धों को रोक लिया। तलाशी में उनके शरीर में बंधे चरस के पैकेट बरामद हुए। तस्करों ने छोटे-छोटे पैकेट बनाकर चरस को शरीर से बेल्ट के जरिए बांध रखा था।
विज्ञापन


 पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम हृदयराम निवासी अकारी, थाना नगर बस्ती व रमेशचंद्र निवासी वोडवारा थाना मुंडेरवा जिला बस्ती बताया। एसएसबी के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि नेपाल के चनरौटा से लेकर वह आ रहे थे, जिसे इटवा में  फारुख नामक शख्स को सौंपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्करी के बदले उन्हें दो-दो हजार रुपये मिलने वाले थे। पहले भी वह इस काम को कर चुके हैं। एसएसबी ने बरामदगी के बाद तस्करों को ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया।


कार्रवाई में एसएसबी के एसी शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई गोविंद लाल, ताराचंद, अश्वनी कुमार, प्रवीण तोकांचा, काकडे निकिल सहित बढ़नी चौकी के एसआई अनिरुद्ध पांडेय, रामरेखा यादव, विजय प्रताप माौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed