फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Till 10 cases filed with Shohargarh MLA

शोहरतगढ़ विधायक समेत दस पर मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Till 10 cases filed with Shohargarh MLA
crime - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बृहस्पतिवार की शाम शोहरतगढ़ से अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह से और चिकित्सक के बीच हुए विवाद में शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर की तहरीर पर विधायक व उनके दस समर्थकों को सरकारी कामकाज में बाधा, दुर्व्यवहार, गिरोह रूप में आकर धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, विधायक खेमे की ओर से शिवचंद्र भारती की तहरीर पर चिकित्सक डॉ. संजय सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट व अन्य धाराओं के केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कठेला पीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वाय रमाशंकर यादव की बृहस्पतिवार की लाश कुएं से बरामद हुई थी। घर वाले पोस्टमार्टम के लिए शव लेकर जिला मुख्यालय आए। बताते हैं कि पोस्टमार्टम कराने को लेकर जिला डॉक्टर डॉ. संजय सिंह की विधायक से तकरार हुई थी। इस संबंध में एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed