फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in a house, broke the lock

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर उड़ाए

Sat, 14 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी चौकसी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए अपराधियों ने शुक्रवार की रात फिर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। बांसी नगर क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड में दो घरों में घुसकर चोरों ने नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल उड़ा दिया। सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं थी। दुस्साहसिक वारदात को चोरी ठहराया जाना किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा।
विज्ञापन

मोबाइल टावर में टेक्निशियन का काम करने वाले धर्मेंद तिवारी ने नगर के आजाद नगर वार्ड में नया मकान बनवाया है। शुक्रवार को ही वह नए मकान में शिफ्ट हुए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की रात परिजन घर में सो रहे थे। इसी बीच चैनल का ताला तोड़ मुख्य दरवाजे से चोर अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के अलग-अलग कमरों में जाकर बक्शा, आलमारी को खंगाला। चोर 45 हजार नगदी व सोने-चांदी के कीमती आभूषण ले उड़े। सुबह परिजनों की नींद खुली तो अस्त-व्यस्त सामान देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने धर्मेेंद्र के समीप स्थित श्रीकांत श्रीवास्तव के खाली मकान को भी निशाना बनाया।
 श्रीकांत का परिवार का पैतृक गांव सेखुई में चल रहे रामचरित मानस पाठ में शामिल होने गया था। इस घर से चोरों ने पांच हजार नगदी व सोने-चांदी से निर्मित बर्तन और आभूषण गायब किया।

पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गहन छानबीन की। पड़ताल में फिलहाल कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed