{"_id":"5a3952354f1c1bee6a8b4cdf","slug":"theft-in-2-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो गांवों के नौ घरों में घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात दो गांवों के नौ घरों में घुसे चोर
siddharthnagar
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज।
कोहरे की धुंध में चोरों के गिरोह ने सोमवार की रात दो गांवों के नौ घरों को निशाना बनाया। छह घरों से चोर लाखों के जेवरात और नकदी समेटकर ले गए, जबकि तीन घरों में चोरी की कोशिश नाकाम रही। पीड़ित परिवारों ने सुबह चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी पप्पू मनिहार के घर में पीछे के रास्ते घुसे चोर कमरों में रखे बॉक्स उठाकर ले गए। चोर गांव के ही कपिल पाल के घर से भी दो बॉक्स और दो अटैची उठा ले गए। अताउल्लाह अंसारी के घर में घुसे चोरों ने पहले कमरों पर बाहर से कुंडी लगाकर परिवार के सदस्यों को बंद किया फिर इत्मीनान से दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अटैची लेकर चलते बने। मंजूर अहमद के घर से भी चोरों ने कीमती सामान से भरी अटैची उड़ा दी। सुबह सभी घरों के पीछे अटैची और बॉक्स खाली हालत में फेंके मिले। गांव के अबूतलहा के घर में भी दाखिल होने की कोशिश की लेकिन खटपट की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। आहट सुनकर चोर वहां से भाग निकले। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पप्पू मनिहार के घर से 15,500 नकद, कपिल पाल के घर से सोने और चांदी के करीब 53 हजार के जेवरात और 1000 नकदी, अताउल्लाह के घर से करीब 60 हजार के सोने-चांदी के जेवरात और मंजूर अहमद के घर से सोने की अंगूठी और कुछ सिक्के उठा ले गए। इसी रात पास के गांव चौरा बनगवां गांव में घनश्याम के घर भी चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। वहां चोर बॉक्स और अटैची में रखे सोने का मंगलसूत्र, झुमक ा और चांदी की एक जोड़ी पायल सहित कीमती बर्तन उठा ले गए। गांव के ही मलिक मोहम्मद हुसैन के घर में घुसकर चोरों ने कमरे में रखे मस्जिद के चंदे के 64,000 हजार नकद उठा ले गए। इसी गांव में राजकुमार और अयूब के घर चोरी में चोर नाकाम रहे। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। रात में घना कोहरा था। चोरी की सूचना रात में मिली थी। रात में ही करीब 2:30 बजे पुलिस गांव में पहुंच गई थी, तब तक चोर वहां से भाग निकले थे। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
कपिल के फोन पर सजग होती पुलिस तो पकड़ में आते चोर
डुमरियागंज। चोरी की रात घर में चोरों के दाखिल होने के बाद परसपुर गांव निवासी कपिल पाल ने आहट सुनकर तत्काल रात करीब 12:43 बजे 100 नंबर पर सूचना दी थी। इसके बाद वह आधे-आधे घंटे के अंतराल पर दो बार फोन कर जल्दी आने की बात कहता रहा। इस वक्त कपिल चोरों के भय से बिस्तर के अंदर से फोन कर रहा था। उस दौरान चोर गांव में एक के बाद एक घर को निशाना बना रहे थे। जब करीब 2:30 बजे पुलिस पहुंची तब तक चोर अपना काम कर जा चुके थे।