{"_id":"573cb4094f1c1bd41aac73d9","slug":"the-recent-death-of-the-young-man-suspected-of-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवक की संदिग्ध हाल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते युवक के परिवार वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की विदा कराने आए गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के ग्राम सपनापुर का निवासी रामू (25) की बुधवार सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के टोला दौलतपुर की है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पत्नी के परिजनों के अनुसार मृतक पांच दिन पूर्व ससुराल आया था। पत्नी को विदा कराने की जिद पर अड़ा था। घटना की सुबह सास ने तीन-चार दिनों के बाद विदा करने की बात कही। इस बात पर पति नाराज हो ससुराल से गोरखपुर जाने की बात निकला।
एक घंटे बाद पति वापस ससुराल आ गया। उसकी तबीयत खराब थी। उल्टी हो रही थी। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।