{"_id":"5702a2504f1c1bc857c81130","slug":"the-pretext-of-marrying-a-girl-raped-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छह माह तक महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर छह माह तक महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : ANI
शादी का झांसा देकर महिला से 6 माह तक एक गैस एजेंसी का प्रबंधक दुष्कर्म करता रहा। किराए का कमरा लेकर पत्नी की तरह रखा। महिला के दबाव देने पर निकाह भी किया। कोर्ट मैरिज करने के लिए आवेदन दिया। 60 हजार रुपये भी हड़प लिए।
उसके बाद उसने महिला को भगा दिया। मामला इटवा थाना क्षेत्र के एक ग्राम का है। मामला सोमवार को एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया है। पीड़ित महिला के अनुसार थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी है।
गरीब परिवार की होने के कारण मजदूरी करके जीवन यापन करती है। छह माह पूर्व कस्बा के एक गैस एजेंसी में प्रबंधक ने उससे निकाह करने का प्रस्ताव रखा। गरीबी के कारण वह प्रस्ताव मान गई।
विज्ञापन
प्रबंधक ने कस्बे में एक कमरा किराए पर लिया और पत्नी की तरह उसे अपने साथ रखा। इस दौरान वह शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन बीतने के बाद जब महिला ने निकाह के लिए दबाव बनाया तो प्रबंधक ने 29 दिसंबर 2015 को निकाह कर लिया।
इसके बाद 6 जनवरी 2016 को उसने कोर्ट मैरज के लिए आवेदन भी किया। इस दौरान सिंडिकेट बैंक के खाता में 1 लाख 20 हजार रुपये जमा करने के लिए दिया तो उसमें से 60 हजार रुपये हड़प लिया। कोर्ट मैैरिज के आवेदन को पुष्ट भी नहीं होने दिया।
उसके व्यवहार में बदलाव भी आ गया। आए दिन मारपीट व अपशब्द कहने लगा। पता करने पर मालूम चला कि प्रबंधक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़िता ने बताया कि मामले को राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी के संज्ञान में भी दिया था। उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था। इस संबंध में एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच कराई जा रही है।