फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The death of the person injured in clash

मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

Sun, 17 Jul 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
The death of the person injured in clash
तेंदुए का हमला - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। एक सप्ताह पूर्व हुए मारपीट में घायल व्यक्ति की शनिवार की रात मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनौली नानकार गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी पट्टीदार कृष्णा और रामशब्द के बीच पशु चराने के विवाद में 11 जुलाई को मारपीट हुई थी। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था। मारपीट में घायल रामशब्द को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई को परिवार के लोग रामशब्द को घर ले आए। बताते हैं कि शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई। देर रात उसने दम तोड़ दिया। रामशब्द की पत्नी अंजनी ने पुलिस को तहरीर देकर कृष्णा पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि मारपीट में पति को गंभीर चोट आई थी, इसी चोट के कारण उनकी मौत हुई। इस संबंध में मिश्रौलिया थानाध्यक्ष रवि राय ने बताया कि तहरीर मिली है। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed