फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The corpse was found hanging on a noose Married

फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
The corpse was found hanging on a noose Married
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव में युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद बिखलते परिवारीजन।
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिला है। मृतका के भाई ने विवाहिता के पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 खेसरहा थाना क्षेत्र के झहराव गांव निवासी नफीस अहमद ने अपनी बेटी नाजमा (26) की शादी कुछ वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र के मुड़हरा गांव निवासी मोहम्मद हनीफ के साथ की थी। मंगलवार की दोपहर खपरैल के मकान में धरन से लटकती हुई लाश मिली।
विज्ञापन

घटना के समय घर में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। देर शाम मृतका के भाई ताजुद्दीन गांव पहुंचा और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। ताजुद्दीन के मुताबिक दहेज के लिए ससुराल के लोग नाजमा को प्रताड़ित करते रहते थे। मंगलवार की सुबह भी उसकी पिटाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की ओर से पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गई है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed