{"_id":"579f8bbd4f1c1b675d2b8be9","slug":"swat-team-arrested-a-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्त में आया शातिर अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्त में आया शातिर अपराधी
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक बरामद, वारदात के बाद मुंबई भाग जाता था
इटवा। स्वाट टीम ने थाना क्षेत्र के बढ़नी रोड से रविवार की देर रात चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए शातिर के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज है। आरोपी थाना गोल्हौरा के ग्राम बभनी निवासी परवेज खान है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 16 जुलाई को हुई बाइक चोरी का मुख्य आरोपी क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए बाजार में घूम रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम ने इटवा चौराहे पर घेराबंदी कर दीे। इतने में बाइक से आते एक व्यक्ति को रुकने का इशारा करते ही बाइक सवार भागने लगा।
टीम ने दौड़ा कर पकड़ा तो पुलिस कर्मियों ने उसकी पहचान शातिर अपराधी के रूप में किया। बरामद बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात करने के बाद वह मुंबई के थाणे स्थित आवास पर फरार हो जाता था। मामला शांत होने के बाद वह वापस आता था।
विज्ञापन
कई अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। जांच में मालूम चला कि थाना गोल्हौरा में उसका आपराधिक इतिहास खुला हुआ है। वह सदर थाना में एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहा है। एसओ इटवा संजय पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश रही। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।