फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   steel in two shops in one night

एक ही रात दो दुकानों का ताला तोड़ा

Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
steel in two shops in one night
चोरी - फोटो : demo pic
डुमरियागंज में पुलिस के रात्रि गश्त के दावों को धता बताते हुए चोरों ने शनिवार की रात हल्लौर कस्बे के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने इलेक्ट्रानिक व किराने की दुकान से नकदी, सामान सहित हजारों का माल उड़ा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुख्य रोड पर हुई चोरी की घटना से कस्बे के व्यापारी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर गांव के बस्ती-डुमरियागंज रोड पर स्थित मुख्य चौराहे पर लाडले रिजवी की इलेक्ट्रिक व मंगल मीरा की किराने की दुकान है। शनिवार की रात करीब 11 बजे दोनों अपनी दुकानों को बंद कर गांव स्थित अपने घर चले गए। रविवार की सुबह चौराहे पर मार्निंग वॉक के लिए आए लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले पर पड़ी, तो इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी गई। मौके पर पहुंचे लाडले और मंगल ने शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर से हजारों का माल गायब मिला।

विज्ञापन

 

लाडले के मुताबिक उसकी दुकान से चोरों ने गुल्लक में रखे 23 हजार नकदी, 5 मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, पंखा आदि सामान उठा ले गए। वहीं मंगल मीरा की दुकान से चोरों ने 15 हजार नकदी, सिगरेट, गुटखा, बैंक पासबुक, एटीएम आदि पर हाथ साफ किया। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed