फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six villages in two villages stolen

दो गांव के छह घरों में चोरी

Tue, 21 Nov 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Six villages in two villages stolen
त्रिलोकपुर के मोहम्मदपुर गांव में हुई चारी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। सर्दी बढ़ते ही साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को डुमरियागंज में एक ही रात दो गांवों से पौने दो लाख की चोरी के बाद अब त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव को चोरों ने निशाना बनाया है। छह घरों में घुसकर चोरों ने नकदी, जेवरात सहित लाखों का माल उड़ा दिया। सूचना घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी फकीर मोहम्मद के परिवार के लोग रात्रि में कमरों के अंदर सोए हुए थे। पीछे के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक करीब पांच हजार नकदी व आभूषण चोर ले गए हैं। पास के ही भुलन शर्मा के घर से चार जोड़ी चांदी का पायल, 25 हजार नकदी, प्रकाश के घर से करीब 40 हजार के आभूषण, 5000 नकदी, शमसुल्ला के घर से तीन हजार नकद चुरा लगे गए। निजामुद्दीन के घर से चोरों ने 10 हजार नकदी, सोने का हार, झुमका, कान की बाली, पायल सहित करीब तीन लाख का सामान गायब किया।
विज्ञापन

चोर तकरीमुन के भी घर में घुसे, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। सुबह नींद खुली तो घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के डिवलीडीहा चौबे व तेनुई में भी एक साथ कई घरों में चोरी हुई थी, जबकि अक्टूबर में सोहना में चार घरों में एक ही रात चार चोरों ने चपत लगाई थी। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद कुमार मिश्रा का कहना था कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed